अमृतसर| छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह एवं माता गुजर कौर जी की याद में 21 मेंबरी वार्ड डेवलपमेंट कमेटी द्वारा 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दूध का लंगर लगाया जाएगा। यह लंगर गुरु अमर दास एवेन्यू ब्लॉक ए, कॉलेज रोड, मोड़ गली नंबर 6 पर लगाया जा रहा। इस संबंधी मुख्य सेवादार बलकार सिंह ने सभी से शामिल होने की अपील की।


