शाजापुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत दूसरे दिन भी विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इन आयोजनों का लक्ष्य पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाना और तनाव प्रबंधन में सहायता करना है। दूसरे दिन हार्टफुलनेस अभ्यास पर आधारित एक ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन ध्यान और प्रार्थना का अभ्यास कराया गया। पुलिसकर्मियों के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष फोकस हार्टफुलनेस संस्था की जिला समन्वयक अभिलाषा श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों को ध्यान और रिलैक्सेशन के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान अभ्यास से मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और सकारात्मक सोच विकसित होती है, जिससे कार्य में बेहतर परिणाम मिलते हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिसकर्मियों के समग्र स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर भी आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने इस शिविर का लाभ उठाया। ध्यान और रिलैक्सेशन का अभ्यास कराया गया शिविर में हेल्थ कोच स्वदेश शर्मा और नेचुरोपैथी स्पेशलिस्ट नरेंद्र शर्मा ने आधुनिक एनालाइजर मशीन से फुल बॉडी चेकअप किया। इसमें बीएमआई, मोटापा, यूरिक एसिड सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए और आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।


