मंदसौर में ड्रग तस्करी के मामले में 62 आरोपी गिरफ्तार:588 आरोपी थे फरार, 226 स्थाई वारंटी

मंदसौर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 62 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को देश के कई राज्यों और मंदसौर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यह अभियान एसपी विनोद कुमार मीना के नेतृत्व में चलाया गया। मंदसौर के एडिशनल एसपी टी.एस. बघेल और गरोठ की एडिशनल एसपी हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों ने मिलकर यह कार्रवाई की। 588 तस्कर थे फरार, 226 स्थाई वारंटी अभियान शुरू करने से पहले एसपी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार आरोपियों की थानेवार समीक्षा की। जांच में सामने आया कि जिले में कुल 588 नशा तस्कर फरार हैं। ये फरार आरोपी मंदसौर जिले के ही नहीं दूसरे राज्यों के भी-निवासी हैं। आरोपियों की थाने के हिसाब से संख्या कोतवाली से 5, नई आबादी से 3, वायडी नगर से 2, मल्हारगढ़ से 4, पिपलियामंडी से 8, नारायणगढ़ से 9, दलौदा से 5, अफजलपुर से 2, नाहरगढ़ से 7, भावगढ़ से 2, सीतामऊ से 1, सुवासरा से 3, शामगढ़ से 2, गरोठ से 4 और भानपुरा से 5 आरोपी पकड़े गए हैं ऐसे में कुल 62 गिरफ्तारियां हुई हैं। एसपी विनोद कुमार मीना ने दैनिक भास्कर को बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *