गुमला में ऑटो पलटा; एक की मौत, आधा दर्जन घायल:डांनटोली मोड़ के पास हुआ हादसा, ओवरलोड होने से ऑटो हुआ अनियंत्रित

गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उच्चडीह डांनटोली मोड़ के पास यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया, जिससे 46 वर्षीय कृष्णा उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जंहा से सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने गोभाटोली निवासी कृष्णा उरांव को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें मामूली चोटें आईं थीं। अत्यधिक भार होने के कारण ऑटो पीछे की ओर लुढ़कने लगा मृतक के परिजन रंथु लोहरा ने बताया कि सभी यात्री कांसीर बाजार से लौट रहे थे। उच्चडीह डांनटोली के चढ़ाव पर ऑटो में अत्यधिक भार होने के कारण वह पीछे की ओर लुढ़कने लगा और अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को गुमला थाना से एसआई विनय कुमार महतो सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया है कि मृतक कृष्णा उरांव पेशे से किसान थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *