झालावाड़ एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति, योग पर चर्चा:राजकीय कॉलेज में स्वयंसेवकों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

झालावाड़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दिन का मुख्य विषय ‘नशा मुक्ति’ और ‘योग’ रहा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता कृष्ण मोहन देवड़ा ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी हानियों को रेखांकित किया और स्वयंसेवकों से नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। देवड़ा ने एनएसएस के स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं को योग अभ्यास भी करवाया और इसके महत्व पर जोर दिया। व्याख्यान के दौरान स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित अपने विचार भी व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक आचार्य मुकेश कुमार मीणा ने किया। बौद्धिक सत्र के अंत में फहीमुद्दीन टाेंकी ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी बालमुकुंद मीणा और सुश्री प्रियंका गर्ग भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया, जिसके साथ दिवस के कार्यक्रम का समापन हुआ। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति के दुष्प्रभावों और योगाभ्यास के महत्व को समझा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *