मकर संक्रांति से पूर्व सितोलिया और पतंगबाजी की धूम:गुड तिल की रेवड़ी से मेम्बर्स का मुंह मीठा करवाया,पुराना शहर माहेश्वरी महिला मंडल का आयोजन

पुराना शहर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा मकर संक्रान्ति से पूर्व आज पतंग उड़ाई और सितोलिया खेल कर पर्व को मनाया गया। इस दौरान मेंबर्स ने चाइनीज मांझा उपयोग नहीं करने की शपथ ली। मंडल अध्यक्ष सुमित्रा भदादा एवं सचिव पूनम पोरवाल ने बताया कि शनिवार को शहर के तिलक नगर स्थित एक फार्म हाउस पर मण्डल की मेंबर इकट्ठा हुई।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन करके मंडल की सभी सदस्यों का गुड तिल की रेवड़ी से मुह मीठा कर स्वागत किया। सभी मेम्बर्स ने हाऊजी के साथ मालामाल और सितोलिया खेला। सभी मेंबर्स ने पतंग उड़ाई और चायनीज मांझे का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान सभी ने काफी गेम्स खेले और संगीत से सजी अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सचिव पूनम पोरवाल ने 12 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम नव वर्ष में भावी पीढ़ी को बनाए जिनीयस कार्यक्रम में सभी मंडल की सदस्यो को आने के लिए प्रोत्साहित किया।पोरवाल ने सभी को मकर संक्रांति पर्व उत्साह के साथ मनाने और अपनी श्रद्धा अनुसार दान देने की बात कही। इनकी रही मोजूदगी कार्यक्रम में पूजा दरक,रश्मि कोगटा,नेहा तोषनीवाल,रानू राठी,वैजयंती समदानी, कौशल्या समदानी,पूनम बाहेती,वर्षा पटवारी,प्रिया भंडारी, अंकिता मरोठिया,शीलू ईनाणी,सीमा जागेटिया आदि उपस्थित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *