जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के प्रताप नगर रोड पर एक कांस्टेबल का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि कांस्टेबल अकेला ही पुलिस की जीप लेकर निकला और वहां पर बजरी के ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली करने लगा। उसको लेकर ट्रैक्टर चालक एकत्रित हो गए और विरोध जताने लगे। वीडियो में ट्रैक्टर चालक कांस्टेबल को उलाहना देते नजर आ रहे हैं, हालांकि विरोध बढ़ता देख कांस्टेबल गाड़ी लेकर निकल गया। इधर वीडियो सामने आने के बाद DCP वेस्ट राजर्षी राज ने कांस्टेबल चालक मालाराम को निलंबित कर दिया। कांस्टेबल के मौके से रवाना होने के बाद ट्रैक्टर चालक प्रताप नगर थाने पहुंचे और थाने में विरोध जताया उन्होंने कांस्टेबल को लेकर शिकायत भी की। बताया कि कांस्टेबल अवैध वसूली के उद्देश्य से पुलिस की जीप में अकेला ही सवार होकर आया और वहां पर ट्रैक्टर चालकों को अवैध बद्री परिवहन करने के लेकर वसूली करने लगा।


