डिग्री के साथ बच्चों में संस्कार भी जरूरी: दिलावर:कहा- 100 वर्ष पूर्व बालिका शिक्षा के लिए संस्थान बनाना जालान परिवार की दूरदर्शी सोच

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है। इसके साथ बच्चों में संस्कार भी आवश्यक हैं। दिलावर शनिवार को रतनगढ़ स्थित हनुमान गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। स्कूल के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिलावर ने जालान परिवार की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सौ साल पहले जब पुरुषों की शिक्षा भी दुर्लभ थी, उस समय बालिका शिक्षा के लिए ऐसा संस्थान स्थापित करना जालान परिवार की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि लड़कियां दो घरों को शिक्षित करती हैं। पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने राष्ट्र सेवा, पॉलिथीन मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। शिक्षा मंत्री ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रदेश के शैक्षणिक विकास के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने देराजसर गांव का आकस्मिक निरीक्षण भी किया, जहां सफाई व्यवस्था की कमी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *