पीजी कॉलेज में युवाओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प:स्वामी विवेकानंद जयंती पर एबीवीपी ने चलाया जागरूकता अभियान

धौलपुर के पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा सप्ताह के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्टूडेंट फॉर सेवा’ के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में जिला संयोजक विकास अग्रवाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता समाज की उन्नति और समृद्धि का आधार है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए युवाओं से स्वच्छ, शिक्षित और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम संयोजक जतिन अग्रवाल के नेतृत्व में छात्रों ने न केवल कॉलेज परिसर की सफाई की, बल्कि स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में पीजी कॉलेज इकाई अध्यक्ष सूरज सिंह सहित अरुण चौधरी, श्रीभगवान, दीपू सिंह, सुमित कुमार, हरिओम, कृष्णा, हेमंत, चमन गोयल और अंकित समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया, जिससे समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *