हरियाणा के भिवानी जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने जुई से लोहारू की तरफ आ रहे एक तस्कर को 4 किलो 630 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस की नाकाबंदी सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भिवानी-लोहारू रोड पर खरकड़ी 52 के पास नाकाबंदी की। जांच के दौरान एक बाइक सवार से प्लास्टिक के कट्टे में रखा गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीत पूरा के रहने वाले अनवर पुत्र इलियास के रूप में हुई, जो वर्तमान में जुई कलां में रहता है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह नशीला पदार्थ जयपुर से 25 हजार रुपए में खरीदा था। लोहारू थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाएगी।


