उदयपुर रोड पर दो ऑटो की टक्कर, 4 सवार घायल:JCB के अचानक ब्रेक से बिगड़ा संतुलन, महिला की हालत गंभीर

शनिवार दोपहर उदयपुर रोड पर आर्या अस्पताल के ठीक सामने दो ऑटो रिक्शा आपस में टकरा गए।आर्या अस्पताल के सामने हुए इस हादसे में जेसीबी के अचानक ब्रेक लगाने से स्थिति बिगड़ने की बात सामने आई है। टक्कर इतनी तेज थी कि 4 सवार घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर हैं और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाना पड़ा। आसपास मौजूद लोगों और अस्पताल के स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। 4 सवार घायल, एक की हालत गंभीर कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार हादसे में मोहन सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी चांदरवाड़ा, सोना पत्नी मनसा सारेल निवासी सेवना, सवी पत्नी शंकर निवासी सेवना और केशु पुत्र वरसेंग निवासी रूजीया घायल हुए। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत स्थिर बताते हुए उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया, जबकि एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया। टक्कर में ऑटो क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित एएसआई गोविंद पाटीदार ने बताया कि भिड़ंत इतनी तेज थी कि एक ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों ऑटो चालकों को मामूली चोटें आई हैं और वे सुरक्षित हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। जेसीबी के अचानक ब्रेक से हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ऑटो के आगे एक जेसीबी मशीन चल रही थी। अचानक ब्रेक लगने से ऑटो चालक ने वाहन को साइड में किया, तभी सामने से आ रहे दूसरे ऑटो से भिड़ंत हो गई। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है और पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *