रायसेन में स्कूल निरीक्षण, एसडीएम पहुंचे कन्या स्कूल:अटेंडेंस चेक की, बोर्ड परीक्षा तैयारी पर छात्राओं से की बातचीत

रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने जिले के सरकारी स्कूलों के निरीक्षण के लिए एक टीम गठित की। शनिवार को टीम में शामिल एसडीएम मनीष शर्मा शासकीय आदर्श कन्या स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल में पढ़ाई और सुविधाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम मनीष शर्मा ने सबसे पहले शिक्षकों की उपस्थिति देखने के लिए हाजिरी रजिस्टर की जांच की और उसमें हस्ताक्षर किए। इसके बाद वे कक्षा दसवीं और बारहवीं में पहुंचे, जहां उन्होंने छात्राओं से बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर बातचीत की। एसडीएम ने छात्राओं से रोज स्कूल आने और कक्षाओं के संचालन के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें मेहनत करने और अच्छे अंकों से परीक्षा पास करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद एसडीएम ने स्कूल के प्राचार्य कमलेश नरवरे से स्कूल से जुड़ी जानकारी ली और शिक्षकों को समय पर स्कूल आने व बच्चों की नियमित पढ़ाई कराने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *