इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:वायईएफ भारत समिट-2025 का आयोजन, एयरपोर्ट पर यात्री परेशान; चायनीज मांझा पकड़ाया

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. इंदौर में वायईएफ भारत समिट 2025 का आयोजन वायईएफ भारत समिट 2025 में शामिल होने इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि देश में मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जिसने एक साल में दो शहरों में मेट्रो का संचालन शुरू किया है। दिसंबर 2025 का अंतिम सप्ताह मप्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने इंदौर और भोपाल के मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को 2047 विजन के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। पूरी खबर पढ़ें 2. इंदौर एयरपोर्ट पर अव्यवस्था से यात्री परेशान इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों को हो रही परेशानियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा कर रहीं श्रद्धा परमार ने अपनी पीढ़ा सोशल मीडिया पर बयां की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि चेक-इन के लिए सिर्फ दो काउंटर ही चालू थे। पूरी खबर पढ़ें 3. जागरूकता अभियान के बाद भी नहीं लगा रहे हेलमेट इंदौर में लगातार चल रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद अब भी बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट वाहन चलाते नजर आ रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट से होने वाली मौतों को रोकने और लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पूरी खबर पढ़ें 4. इंदौर में पुलिस चैकिंग के दौरान चायनीज मांझा पकड़ाया रिक्शा में चायनीज मांझा ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने चेकिंग के दौरान में पकड़ लिया। उसके पास से 20 रोल चायनीज मांझे के मिले हैं, जिनकी कीमत 6 हजार रुपए है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि शहर में चायनीज मांझे को बेचने और भंडारण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 5. इंदौर में बुजुर्ग से 1.83 लाख की ऑनलाइन ठगी साले की आवाज में बात करके अज्ञात आरोपी ने कंचनबाग निवासी 82 वर्षीय जसवंत कुमार गुम्बर से एक लाख 83 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। राशि ट्रांसफर करने के बाद बुजुर्ग ने जब अपने साले को फोन लगाया तो पता चला कि उसने तो कोई फोन किया ही नहीं और न ही राशि मांगी। इसके बाद बुजुर्ग ने साइबर सेल भोपाल पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें 6. 6.87 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में EOW की कार्रवाई राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर ने 6.87 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले में केशव प्रोटीन्स एंड ऑर्गेनिक एलएलपी के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि फर्म ने बैंक से लिया गया लोन धोखाधड़ीपूर्वक डायवर्ट कर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें 7. क्राइम ब्रांच ने गांजा मामले में एक और आरोपी पकड़ा​​​​​​​ क्राइम ब्रांच ने 2 किलो 475 ग्राम गांजे के मामले में एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम उससे पूछताछ कर और भी जानकारी निकाल रही है। वह सस्ते दामों में गांजा खरीदकर महंगे दामों में बेचता था। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि चेतन पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एमआर-4 से सरफराज उर्फ बांदा मंसूरी निवासी धार को गिरफ्तार किया है।पूरी खबर पढ़ें 8. इंदौर में सुपारी देकर कराया था डॉक्टर पर हमला इंदौर के विजयनगर में बुधवार को डॉक्टर शिवकुमार यादव पर बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में जेल से हाल ही में छूटे दो बदमाशों को हिरासत में लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी का संबंध सुपारी देने वाले भूमाफिया के ड्राइवर से है। पुलिस वर्तमान में भूमाफिया के बेटे मोहित से भी पूछताछ कर रही है।​​​​​​​पूरी खबर पढ़ें 9. आवारा कुत्तों के कारण लोग कैसे बाहर निकलें शहर में आवारा कुत्तों की समस्या पर हाई कोर्ट ने शुक्रवार को नगर निगम को जमकर फटकार लगाई। सुनवाई के दौरान जब नगर निगम की ओर से कहा गया कि हमने 2.39 लाख से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी कर दी है और यह काम हर दिन जारी है। इस पर कोर्ट ने कहा कि देखिए यह नसबंदी करना और आंकड़े बताना एक बहुत बड़ा घोटाला है। पूरी खबर पढ़ें 10. पार्षद निशा देवलिया का निर्वाचन अब शून्य नहीं भाजपा वार्ड 44 की पार्षद पद को लेकर दो साल से चल रहा विवाद पर अब विराम लग गया है। इंदौर हाई कोर्ट ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए भाजपा पार्षद निशा रूपेश देवलिया के पक्ष में निर्णय दिया है। हाईकोर्ट ने न केवल जिला कोर्ट द्वारा पार्षद का निर्वाचन शून्य घोषित करने के आदेश को रद्द कर दिया, बल्कि कांग्रेस प्रत्याशी को विजेता घोषित करने के फैसले को भी पूरी तरह खारिज कर दिया।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *