चूरू में पिकअप पलटने से संतरे सड़क पर बिखरे:टायर निकलने से हुआ हादसा, ड्राइवर को मामूली चोट लगी

चूरू जिले के रतनगढ़ में शनिवार को एनएच 11 पर एक पिकअप का टायर निकलने से वह पलट गई। इस हादसे में पिकअप में भरे संतरे सड़क पर बिखर गए और ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार संतरे से भरी पिकअप एनएच 11 पर जा रही थी, तभी अचानक उसका टायर निकल गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर पिकअप में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस और टिडियासर टोल प्रशासन भी मौके पर पहुंचे। ड्राइवर ने बताया कि टायर निकलने के कारण पिकअप बेकाबू हो गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *