झालावाड़ में 8 राशन डीलरों को नोटिस:उपभोक्ता पखवाड़े में गेहूं नहीं बांटने पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं को नहीं मिला दिसंबर का गेहूं

झालावाड़ जिले में उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान गेहूं वितरण नहीं करने पर आठ राशन डीलरों को रसद विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन डीलरों पर गंभीर अनियमितता का आरोप है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि गेहूं का आवंटन होने के बावजूद डीलरों ने पॉश मशीन में गेहूं रिसीव नहीं किया। इस लापरवाही के चलते पात्र उपभोक्ता दिसंबर 2025 के गेहूं से वंचित रह गए और उन्हें राशन के लिए भटकना पड़ा। रसद विभाग ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए सभी आठ डीलरों से सात दिन के भीतर जवाब तलब किया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन डीलरों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें समराई के प्रकाश, झालावाड़ शहर के नरेश लालवानी, रजनी यादव और लोकेश कुमार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पिड़ावा ग्रामीण के रामबाबू और शंकरलाल, पचपहाड़ के प्रेमचंद तथा हरनीखेड़ा के भवानीशंकर को भी नोटिस भेजा गया है। डीलरों को अपने जवाब के साथ रिकॉर्ड, गवाह और दस्तावेजी सबूत कार्यालय में उपस्थित होकर पेश करने को कहा गया है। यदि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो यह मान लिया जाएगा कि उन्हें प्रकरण में कुछ नहीं कहना है और अनियमितताएं स्वीकार हैं, जिसके बाद विभाग एकतरफा निर्णय लेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *