मेजा डेम में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी:डेम की दीवार पर मिले जूते जैकेट ओर चश्मा,पुलिस ने एनडीआरएफ ओर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला

मेजा बांध में शनिवार दोपहर एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई,यहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब डेम में तैरता हुआ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई,डैम के बाहर इस व्यक्ति के जूते, जैकेट और चश्मा पड़ा हुआ था।पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इसके इसके शव को डेम से बाहर निकाला और अस्पताल की मोर्च्युरी में भिजवाया । डेम में शव, बाहर जैकेट-जूते और चश्मा मामला मांडल थाना क्षेत्र का है,आज दोपहर में मेजा डैम में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ ओर बाहर इसकी जैकेट जूते ओर चश्मा पड़े हुए देख इधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों ओर एनडीआरएफ की मदद से शव को डेम से बाहर निकाला।पुलिस ने मृतक की पहचान बापू नगर निवासी नरेंद्र ( 67 ) पिता ओंकार लाल जैन के रूप में की। परिजन बोले घूमने आए थे, शायद स्लिप हुए मृतक के भतीजे राजेश ने बताया की नरेंद्र मेजा डैम पर घूमने आए थे, इस दौरान गेज देखते समुय शायद उनका पैर स्लिप हुआ होगा और वो डेम गिर गए। हमे पुलिस से सूचना मिली ओर हम यहां पहुंचे ।शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कैंसर से पीड़ित और परेशान थे वही बताया जा रहा है कि नरेंद्र पिछले लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और शायद इसी के चलते उन्होंने मेजा डैम में कूद कर सुसाइड किया है,हालांकि मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *