नलिनी फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों को बांटी गर्म जर्सियां:चौथ का बरवाड़ा के सरकारी स्कूल में हुआ आयोजन

तेज सर्दी में लोग जनसरोकार के लिए आगे आ रहे हैं। छोटे बच्चों और असहाय लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कई सामाजिक संस्थाएं अपनी भागीदारी निभा रही हैं। चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय केशव बस्ती में शनिवार को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। यहां शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था नलिनी फाउंडेशन की ओर से जर्सी का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय के 104 बालकों को जर्सी का वितरण हुआ। यहां जर्सी पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखी गई। अतिथियों ने बच्चों को किया मोटिवेट
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नलिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष राधा गोविंद माथुर उपस्थित रहे। उन्होंने बालकों से कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बड़ी से बड़ी सफलता संभव होती है। ऐसे में छात्र अपने जीवन में उद्देश्य बनाकर मां से पढ़ाई करें। साथ ही शिक्षा का उच्चतम स्तर हासिल करें। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष लखन केसिया ने कहा कि केशव बस्ती में जो सरकारी विद्यालय बना है। उसमें उन्होंने काफी संघर्ष किया है। इसके बाद यहां पर शिक्षा का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दौरान समाजसेवी कमलेश पहाड़िया, हेमराज सैनी, गिर्राज गुर्जर, इस्लामुद्दीन खान, संस्था प्रधान मुकेश कुमार मीणा, अशोक कुमार मीणा, रामस्वरूप मीणा, मुकेश कुमार सेवलिया, कविता कुमारी मीणा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *