आगर मालवा में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ:प्रधान जिला न्यायाधीश, बार अध्यक्ष रहे मौजूद, सुलह समझौते से किया जा रहा प्रकरणों का निराकरण

आगर मालवा के जिला न्यायालय आगर, तहसील न्यायालय सुसनेर और नलखेड़ा में 14 दिसंबर शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश रविन्द्र सिंह कुशवाह, बार अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मारू सहित न्यायाधीशों की उपस्थिति में किया गया। लोक अदालत में आपसी सुलह और समझौते से प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इस दिन विभिन्न विभागों के प्रकरण और न्यायालय के प्रकरण समझौते के लिए रखे गए है। विभिन्न खंडपीठ का गठन कर वहा आपसी सुलह समझौते के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश अमर कुमार शर्मा, मधुसूदन जंघेल, सीजेएम शिवानी शर्मा, न्यायाधीश मोनिका यादव, न्यायाधीश वरुण शर्मा, न्यायाधीश प्रियंका चौहान, न्यायाधीश चाहना शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी सहित न्यायालय का स्टाफ और अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *