अंजड में अखिल भारतीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता:23 से 28 दिसंबर तक, देशभर की 12 टीमें होंगी शामिल, रणजी ट्रॉफी खेलने लेंगे भाग

बड़वानी जिले के अंजड में 23 से 28 दिसंबर तक ‘सांसद ट्रॉफी’ क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा है। सरकारी कॉलेज के मैदान पर होने वाले इस टी-20 मुकाबले में देश की बड़ी टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि इसमें रणजी ट्रॉफी खेलने वाले बड़े खिलाड़ी भी अपना जलवा दिखाएंगे। टूर्नामेंट को लेकर शहर में काफी उत्साह है और तैयारी जोरों पर चल रही है। इस टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को 1 लाख रुपए और दूसरे नंबर पर आने वाली टीम को 51 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही पूरी सीरीज में अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को भी खास ट्रॉफियां दी जाएंगी। इन सभी इनामों और ट्रॉफियों का इंतजाम सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की तरफ से किया गया है। देश के अलग-अलग कोनों से आएंगी 12 टीमें मैच के लिए मुंबई, दिल्ली, हरियाणा, गोवा, इंदौर और भोपाल जैसे शहरों से कुल 12 टीमें अंजड पहुंच रही हैं। हर टीम को अलग-अलग ग्रुप और संस्थाओं ने स्पॉन्सर किया है। खेल को सही तरीके से कराने के लिए ‘परिंदा क्रिकेट क्लब’ ने एक बड़ी टीम बनाई है, जिसमें 50 से ज्यादा लोग दिन-रात काम कर रहे हैं ताकि खिलाड़ियों को कोई दिक्कत न हो। बैठने के लिए बनाया जा रहा अनोखा स्टेडियम मैच देखने आने वाले लोगों के लिए मैदान पर लकड़ी का एक बड़ा और खास स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। इसमें एक साथ करीब 14 हजार लोग बैठकर मैच का मजा ले सकेंगे। दर्शकों को धूप न लगे, इसके लिए ऊपर कपड़े की छत भी डाली जा रही है। मैदान की घास और पिच को बेहतर बनाने के लिए रोज पानी डाला जा रहा है और रोलर चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *