राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:ABVP और NSUI के कार्यकर्ता भिड़े; तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर; नरेश मीणा पर हमला

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बारां से है। यहां आखेड़ी गांव में कुछ लोगों ने नरेश मीणा पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. राजस्थान में अब शाम को भी खुलेंगी कोर्ट
राजस्थान में जनवरी से इवनिंग कोर्ट का कॉन्सेप्ट लागू होने जा रहा है। हाईकोर्ट प्रशासन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जनवरी से जयपुर-जोधपुर में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट स्तर की एक-एक अदालत नियमित समय के अलावा शाम को अलग से संचालित होगी। प्रयोग सफल होने पर पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 2. राजस्थान को केंद्र से मिलने वाला पैसा 36% कम हुआ
राजस्थान सरकार को मिलने वाली केंद्रीय सहायता में पिछले साल की तुलना में 36.70% कमी दर्ज की गई है। FRBM रिपोर्ट के अनुसार, अप्रेल से सितंबर के बीच राज्य सरकार को 5 हजार 883.86 करोड़ रुपए की यूनियन ग्रांट मिली, जो पिछले साल की तुलना में 3411.78 करोड़ कम है। पूरी खबर पढ़ें 3. 10 लाख रुपए लेकर लेक्चरर बना डमी कैंडिडेट
अजमेर पुलिस ने 10 लाख रुपए लेकर डमी कैंडिडेट बने स्कूल लेक्चरर को बाड़मेर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डमी कैंडिडेट बनकर पीटीआई भर्ती परीक्षा-2022 में दूसरे अभ्यर्थी की जगह पेपर दिया था। पुलिस मुख्य कैंडिडेट को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पूरी खबर पढ़ें 4. कोहरे के कारण पार्वती नदी में गिरी 2 कारें
राजस्थान के अलवर, धौलपुर सहित कई जिलों में कोहरे का असर बढ़ गया है। धौलपुर में कोहरे के कारण हादसा हो गया और 2 कारें पार्वती नदी में गिर गई। वहीं, इंडिगो की 5 फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचीं। मौसम विभाग ने 22 और 23 दिसंबर को भी 10 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ें 5. नरेश मीणा पर हमला, समर्थकों का हंगामा
बारां सदर थाना क्षेत्र के आखेड़ी गांव में शनिवार को नरेश मीणा पर हमला हुआ। हमलावरों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। इस घटना के बाद कुछ लोगों ने पूर्व सरपंच के घर पर पथराव किया और एक कार को आग के हवाले कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. थार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 घायल
जयपुर में ओवर स्पीड थार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार पति-पत्नी समेत 3 लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उनको संभाला और पुलिस को सूचना दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर थार को भगा ले गया। पूरी खबर पढ़ें 7. बेटी का गला दबाया, गर्दन की हड्‌डी तक तोड़ डाली
अलवर में पत्नी से विवाद के कारण पिता ने 9 साल की बेटी की हत्या कर दी। 18 दिसंबर को 4th क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची की झाड़ियों में लाश मिली थी। जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी को पीहर से वापस बुलाने के कोशिश में बेटी की गला दबाकर हत्या की थी। पूरी खबर पढ़ें 8. ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं में झड़प
बालोतरा के MBR पीजी कॉलेज में फीस बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स के बीच हाथापाई हो गई। ABVP और NSUI ने जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के फीस बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन बुलाया था। इस दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं में बहस हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. गांवों की प्यास बुझे, इसलिए रोज पानी में उतरते हैं
भीलवाड़ा के मांडल में जलदाय विभाग के कर्मचारी नंदाराम को रोज इसी तरह पानी में उतरना पड़ता है। मोटर चलाने के लिए उन्हें 1KM लंबी नदी पार करनी पड़ती है। दरअसल जलदाय विभाग का वाटर वर्क्स मेजा बांध के पेटा क्षेत्र में बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. 900 कलाकार देंगे लोककला की प्रस्तुति
उदयपुर में लोककलाओं के महासंगम शिल्पग्राम उत्सव की शुरुआत रविवार से होगी, जिसमें करीब 900 कलाकार प्रस्तुति देंगे। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे नगाड़ा बजाकर उत्सव का उद्घाटन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *