राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ लालसोट पहुंचे:अनुराग साहित्य अलंकरण समारोह में लिया भाग, बोले- साहित्य समाज का दर्पण

शनिवार को प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े लालसोट पहुंचे। राज्यपाल अखिल भारतीय अनुराग साहित्य अलंकरण समारोह ‘अनुराग 31’ में भाग लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम लालसोट स्थित अशोक शर्मा उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में हुआ। साहित्यकार सम्मानित इस दौरान राज्यपाल बागड़े को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर 11 राज्यों के 31 साहित्यकारों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में लालसोट विधायक रामविलास मीणा भी मौजूद रहे। तोड़-मरोड़ कर पेश किया इतिहास- हरिभाऊ बागड़े अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि साहित्य को समाज का दर्पण कहा जाता है, क्योंकि अच्छी पुस्तकें समाज की सच्ची तस्वीर प्रस्तुत करती हैं। इस दौरान राज्यपाल ने इतिहास को लेकर कहा कि आजादी से पहले लिखे गए इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। इसे लिखने वाले विदेशी झूठे थे, जिन्होंने गलत इतिहास लिखा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *