देवास बायपास-एबी रोड पर हादसों के बाद पुलिस अलर्ट:दुर्घटना संभावित स्थलों पर फ्लेक्स-संकेतक लगाए, जागरूकता बढ़ाई

देवास में बायपास और एबी रोड पर लगातार हो रहे हादसों के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर फ्लेक्स लगाए हैं और मार्ग संकेतकों पर निशान बनाए हैं ताकि वाहन चालकों को सचेत किया जा सके। शनिवार को सीएसपी सुमित अग्रवाल और औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने पुलिस बल के साथ उन स्थानों का निरीक्षण किया जहां हाल ही में दुर्घटनाएं हुई थीं। इस दौरान उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए फ्लेक्स बोर्ड लगाए। सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में देवास शहर के बायपास पर चार से पांच दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें तीन से चार लोगों की मौत भी हुई है। इन गंभीर हादसों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अग्रवाल ने आगे बताया कि निरीक्षण के दौरान स्पॉट पर लोगों को सचेत करने के लिए फ्लेक्स लगाए गए हैं और कुछ संकेतक भी स्थापित किए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *