लुधियाना पूर्व मंत्री आशु के करीबी इंदरजीत इंदी गिरफ्तार:नगर निगम कर्मचारी पर हमले का आरोप,कांग्रेस ने बताया पॉलिटिकल वेंडेटा

लुधियाना में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी सहयोगी और वार्ड नंबर 61 की पार्षद परमिंदर कौर के पति इंदरजीत सिंह इंदी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंदी पर नगर निगम के बागवानी विभाग के एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास समेत कई सख्त धाराएं लगाई हैं। क्या है पूरा मामला?
शिकायत के अनुसार रोज गार्डन सर्कल के प्रभारी अजय कुमार अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि इंदरजीत इंदी अपनी कार में वहां पहुंचे और अजय कुमार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब कर्मचारी ने विरोध किया तो इंदी ने उन पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर किरपाल सिंह ने बीच-बचाव कर अजय की जान बचाई। इसके बाद इंदी के पीए संदीप पर भी एक कर्मचारी को जबरन साथ ले जाने का आरोप है। किन धाराओं में फँसे इंदी नगर निगम के संयुक्त आयुक्त की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की इन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है धारा 109 हत्या का प्रयास, 132 लोक सेवक को ड्यूटी करने से रोकना और अन्य धाराएं 218, 221, 222, 224, 351 (3) और 62। सियासी घमासान: कांग्रेस ने बताया पॉलिटिकल वेंडेटा गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कांग्रेस समर्थक और नेता बड़ी संख्या में सीआईए स्टाफ के बाहर जुट गए और जमकर नारेबाजी की। पार्टी नेताओं का कहना है कि इंदी को राजनीतिक द्वेष के चलते निशाना बनाया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि शिकायतकर्ता अजय कुमार मीडिया में इंटरव्यू दे रहे हैं और वह पूरी तरह स्वस्थ दिख रहे हैं। शरीर पर चोट का कोई निशान न होने के बावजूद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *