पाटन में बस की टक्कर, कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत:बच्चों के सामने हुआ हादसा, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम किया

दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत जामगांव आर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। पौहा और कुम्हली गांव के बीच हुई इस घटना में पौहा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके दोनों बच्चे सुरक्षित बच गए। मृतक की पहचान पौहा निवासी तरुण चंद्राकर (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वे कुम्हली सेवा सहकारी समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को कार्यालय का काम खत्म करने के बाद तरुण अपने दो बच्चों के साथ पौहा से जामगांव आर की ओर बाजार जा रहे थे। बस की टक्कर से युवक की मौत, बच्चे सुरक्षित प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब 5:15 बजे पौहा और कुम्हली गांव के बीच विपरीत दिशा से आ रही साहू ट्रेवल्स की सवारी बस (क्रमांक CG 05 J 0124) ने तरुण चंद्राकर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके दोनों बच्चों को कोई चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलने पर जामगांव आर पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस मृतक के शव को 112 वाहन में रख रही थी, तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इससे दुर्ग-धमतरी मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर ग्रामीणों का विरोध घटनास्थल पर पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा और पाटन तहसीलदार पहुंचे। पौहा, कुम्हली और आसपास के तीन गांवों के ग्रामीण मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे, बस ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *