सिवांची गेट के लोगों ने किया प्रदर्शन:पुलिस से बोले क्षेत्र में असामाजिक तत्वों से महिलाओं का निकलना भी मुश्किल

जोधपुर के सिवांची गेट के बाहर शनिवार को स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद प्रतापनगर एसीपी रविन्द्र बोथरा भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि सिवांची गेट और आसपास के क्षेत्र में देर रात तक होटल और चाय की थडियों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इसके अलावा कई जगह पर अवैध तरीके से रंगाई छपाई का काम भी किया जाता है जिसकी वजह से रंगीन पानी भी सड़क पर बहता रहता है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि कई बार इसको लेकर शिकायत भी की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। लोगों का कहना था कि पुलिस चौराहों पर खड़े होकर चालान बनाती है, लेकिन मोहल्ले में असामाजिक तत्वों के चलते कई बार रात के समय महिलाओं और बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिस पर पुलिस ध्यान नहीं दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *