मुख्यमंत्री ने केकड़ी विधायक के पिता को दी श्रद्धांजलि:जलदाय मंत्री भी आए, पुष्प अर्पित कर सांत्वना दी; कार्यकर्ताओं से भी मिले

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शनिवार को हेलीकॉप्टर से मालपुरा पहुंचे । जहां केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के पिता नंदकिशोर गौतम के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने नंदकिशोर गौतम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शत्रुघ्न गौतम एवं समस्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। साथ ही उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, देवली- उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई- पीपलू विधायक राम सहाय वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मालपुरा के रहने वाले और अजमेर जिले की केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक गौतम के पिता का निधन हो गया। इसी कड़ी में आज दोपहर बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा हेलीकॉप्टर से मालपुरा पहुंचे। हेलिकाप्टर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में उतरा। कड़ी सुरक्षा के बीच सी एम भजन लाल शर्मा केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के आवास पहुंचे और उनके स्वर्गीय पिता नंदकिशोर गौतम को श्रद्धांजलि दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *