मैदान बना अखाड़ा…मंत्री के सामने कबड्डी खिलाड़ियों में मारपीट:एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, सामने आया सांसद खेल उत्सव का वीडियो

छतरपुर जिले के चंदला में सांसद खेल महोत्सव के दौरान कबड्डी मैच के समय खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। शनिवार को घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में चंदला मंडल और गौरिहार मंडल के खिलाड़ी कबड्डी मैच के दौरान एक-दूसरे से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुर्सियां फेंकी गईं और दर्शकों में भी हड़कंप मच गया। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और आयोजकों ने स्थिति को संभाला और खिलाड़ियों को अलग कराया। यह सांसद खेल महोत्सव चंदला विधानसभा क्षेत्र में किया गया था, जो सांसद बी.डी. शर्मा का क्षेत्र है। कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। देखिए घटना की तीन तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *