पलामू में दो बाइक की टक्कर में दो की मौत:भाई-बहन जख्मी, आक्रोशितों ने किया ढाई घंटे सड़क जाम

पलामू में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक भाई और बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। हादसा हुसैनाबाद थानाक्षेत्र के जपला छतरपुर मुख्य सड़क पर हुआ। हादसा दो बाइक के आमने-सामने टक्कर से हुई। दोनों बाइक पर दो-दो लोग सवार थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने जपला छतरपुर मुख्य सड़क को ढाई घंटे जाम रखा। मृतकों में देवरी हार्वे लाइन निवासी मोहम्मद नफीस अहमद का पुत्र आदिल अहमद और दिनेश चंद्रवंशी का पुत्र गोलू कुमार शामिल हैं। दोनों दोस्त थे। जबकि घटना में जख्मी दीपक कुमार (25) और रूबी कुमारी (22) को स्थानीय लोग अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए। गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया। दोनों भाई-बहन हैं। आदिल और दिनेश जपला से छतरपुर जा रहे थे। वहीं, दीपक और रूबी छतरपुर से जपला की ओर जा रहे थे। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने जपला छतरपुर मुख्य सड़क को घटनास्थल ऊपरी गांव के पास शव के साथ जाम कर दिया। जानकारी मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस लोगों को समझाने मौके पर पहुंचीं, मगर मुआवजा की मांग पर लोग अड़े रहे। हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव और अंचल अधिकारी पंकज कुमार जाम स्थल पर पहुंचे। विधायक ने परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। फिर सड़क जाम हटा और करीब ढाई घंटा बाद जपला छतरपुर मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *