लुधियाना में गुजरात सप्लाई हो रहा प्लास्टिक मांझा:विभिन्न मामलों में 6 सप्लायर गिरफ्तार, 3572 गट्टू सहित कैंटर जब्त, रोपड़ का मुख्य सप्लायर फरार

पंजाब के लुधियाना में जिला पुलिस ने प्लास्टिक मांझे को लेकर विशेष मुहिम चलाई है। इस दौरान शहर के अलग-अलग थानों की पुलिस ने कुल 3572 प्लास्टिक मांझे के गट्टू पकड़े है। वहीं अकेले CIA-1 ने चार मांझा सप्लायरों को नामजद किया है। जिनमें से 3 सप्लायरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि अभी एक सप्लायर फरार है। प्लास्टिक मांझे का गुजरात से कनेक्शन सामने आया है। गुजरात से धड़ल्ले से प्लास्टिक मांझा पंजाब में सप्लाई किया जा रहा है। अकेले गुजरात से सप्लाई हो रहे 3360 गट्टू CIA- 1 ने पकड़े है। वहीं पुलिस थाना हैबोवाल की पुलिस ने एक आरोपी को उसकी कार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस को 100 गट्टू बरामद हुए है। थाना जमालपुर की पुलिस ने 40 गट्टू प्लास्टिक मांझा सहित एक आरोपी को पकड़ा है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने 72 प्लास्टिक गट्टू सहित 1 व्यक्ति को पकड़ा है। DCP शुभम अग्रवाल बोले… DCP शुभम अग्रवाल और ADCP अमनदीप बराड़ ने कहा कि थाना साहनेवाल के अधीन आते इलाके में CIA-1 की टीम ने विशेष नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी दौरान हरियाणा नंबर के केंटर को चैकिंग के लिए रोका। केंटर की चैकिंग करने पर कुल 3360 गट्टू प्लास्टिक मांझा के बरामद हुए। ये मांझा गुजरात से पंजाब लाया जा रहा था। रोपड़ के रहने वाले गौरव नाम के युवक ने इस मांझे की डिलीवरी लेनी थी। पुलिस ने फिलहाल तीन लोगों को इस केस में अभी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल कनौजिया निवासी शिव पुरी लुधियाना, विजय शर्मा निवासी मोहल्ला मेघवाला जिला चूरू राजस्थान और लाल चंद मैना निवासी जिला चूरू राजस्थान के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस इन तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है कि पता चल सके कि लुधियाना में किन लोगों को इन्होंने मांझा सप्लाई करना था। आरोपी गौरव को दबोचने के लिए पुलिस की दबिश जारी है। इसी तरह थाना हैबोवाल की पुलिस ने आरोपी सिमरनजीत सिंह निवासी गुरु नानक देव को गिरफ्तार किया है। आरोपी सफेद अर्टिगा कार में 2 बोरे प्लास्टिक मांझा के रख कर सप्लाई करने जा रहा था। चेकिंग करने पर आरोपी से कुल 100 गट्टू बरामद हुए। आरोपी को सब्जी मंडी बैक साइड हरगोबिंद नगर से गिरफ्तार किया है। थाना जमालपुर की पुलिस चौकी मुंडियां कला ने 40 गट्टू प्लास्टिक मांझा सहित आरोपी मलकीत सिंह निवासी मुंडिया कलां को गिरफ्तार किया है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने गोल्डी निवासी जमालपुर कालोनी को 72 गट्टू प्लास्टिक मांझा सहित पकड़ा है। आरोपी करियाना की दुकान पर पाबंदीशुदा मांझा बेच रहा था। सभी मामलों में पुलिस गहनता से जांच कर रही है ताकि असल दोषियों को काबू किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *