धुंध में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां की जाएं : बहल

अमृतसर | पिछले कई दिनों से पड़ रही घनी धुंध ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। एक ओर जहां तापमान में लगातार गिरावट से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो रहे हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। घनी धुंध के कारण राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यता कुछ ही मीटर तक सीमित हो जाने से वाहन आपस में टकराने की घटनाएं सामने आ रही हैं। खासकर स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावक बेहद चिंतित हैं। कई अभिभावकों का कहना है कि सुबह के समय बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा साबित हो रहा है। इसे लेकर जलियांवाला बाग शहीद परिवार समिति के महासचिव नैनीष बहल ने पंजाब सरकार से स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *