सिविल जज बैंस ने सेंट्रल जेल का किया निरीक्षण

अमृतसर | डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेस अथॉरिटी के सचिव और सिविल जज अमरदीप सिंह बैंस ने शनिवार को अमृतसर सेंट्रल जेल का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद कैदियों को मिल रही कानूनी सहायता और उनके कल्याणकारी उपायों की समीक्षा करना था। दौरे के दौरान बैंस ने जेल अधिकारियों और विशेष रूप से विचाराधीन कैदियों से मुलाकात की। उन्होंने कैदियों की कानूनी स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि कानून के अनुसार हर पात्र कैदी को मुफ्त कानूनी सहायता सुनिश्चित की जाए। जज साहेब ने कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों और डीएलएसए द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया। इसी कड़ी में कैदियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सिविल सर्जन अमृतसर के सहयोग से जेल परिसर में एक विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया गया। मेडिकल कैंप के पहले ही दिन 264 कैदियों ने ओपीडी के लिए पंजीकरण कराया। विशेषज्ञों की टीम ने कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें जरूरी परामर्श व दवाइयां उपलब्ध कराईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *