जालंधर| मान नगर में स्थित सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में एक्यम थीम पर वार्षिक समारोह करवाया गया। जिसमें छात्रों ने देशभक्ति, गिद्दा, भांगड़ा व क्लासिकल डांस की प्रस्तुति दी। जिसके बाद स्पोर्टस व कल्चरल एक्टिविटीज में नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे गए। इस मौके ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों की तारीफ की व सभी को और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।


