सरकारी अस्पतालों में ब्रांडेड दवाइयों की मांग

अंबिकापुर | शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध कराई जा रही दवाओं की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए अधिवक्ता ने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की है। केदारपुर निवासी अधिवक्ता संतोष सोनी ने राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में ब्रांडेड कंपनियों की उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। वर्तमान में शासकीय अस्पतालों में सप्लाई की जा रही दवाइयों का स्तर संतोषजनक नहीं है, जिससे मरीज समय पर स्वस्थ नहीं हो पा रहे हैं। निजी अस्पतालों में उच्च गुणवत्ता की ब्रांडेड दवाइयां उपलब्ध होने के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोग मजबूरी में महंगे इलाज का आर्थिक बोझ उठाने को विवश हैं। यदि सरकारी अस्पतालों में भी ब्रांडेड दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं, तो निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी और आम जनता को राहत मिलेगी। प्रदेश में बीपी, शुगर और थायराइड जैसी बीमारियों से हर चौथा व्यक्ति प्रभावित है। ऐसे मरीजों को निशुल्क ब्रांडेड दवाइयां उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही सरगुजा जैसे आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने, दवाओं की गुणवत्ता सुधारने और नियमित निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *