हमीरपुर में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का आगाज:बिझड़ी के ताल स्टेडियम में कबड्डी टूर्नामेंट शुरू, 20 टीमें ले रही हिस्सा

हमीरपुर के सांसद और पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की पहल पर बिझड़ी के ताल स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का आयोजन शुरू हो गया है। शनिवार को उत्तर भारत के प्रसिद्ध दियोटसिद्ध मंदिर के महंत श्री श्री श्री 1008 राजेंद्र गिरी महाराज ने इस खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट के पहले दिन कबड्डी के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में शिवा युवा क्लब महारल ने सौर को 63-26 के बड़े अंतर से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में आईटीआई बीहड़ू की टीम ने इंदिरा मेमोरियल भोटा को 26-9 से मात दी। खंड स्तर की कुल 20 टीमें इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखा रही हैं। मुख्य अतिथि महंत राजेंद्र गिरी ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें देशप्रेम की भावना जागृत होती है। इस खेल महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह पटयाल, संजीव कुमार, युवा मोर्चा के शशि कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार अग्निहोत्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष ने महंत राजेंद्र गिरी जी को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *