कालीपीठ में मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ

राजगढ़| कॉलेज चलो अभियान-नई शिक्षा, नई उड़ान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालीपीठ में मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वी.बी. खरे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया गया और उन्हें उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर डॉ. राहुल भैसानिया ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. बी.एल. वर्मा ने गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण, एकीकृत छात्रवृत्ति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप एवं मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना सहित विभिन्न विद्यार्थी हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में राजगढ़ कॉलेज की शैक्षणिक सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला गया। अंत में विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए गए। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य हेमा कुशवाह एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *