माचलपुर|जन शिक्षा केन्द्र माचलपुर में शैक्षिक संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत दिसंबर माह का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एफएलएन कक्षाओं में बच्चों के लेखन कार्य को अधिक प्रभावी बनाना रहा। कार्यक्रम में बीआरसी गजेन्द्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जन शिक्षक बालचंद दांगी एवं मनोहर लाल दांगी ने की। संचालन डीआरजी सुरेश चंद्र सोनी द्वारा किया गया। संचालन के दौरान सुरेश चंद्र सोनी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों में लेखन कौशल विकास के लिए पाठ्यक्रम, विषयवस्तु एवं शैक्षणिक सामग्रियों के उपयोग पर 30/70 प्रतिशत सहभागिता सिद्धांत के अनुसार सत्रों का संचालन किया। बीआरसी गजेन्द्र शर्मा ने आदर्श विद्यालय संचालन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए शिक्षकों को निर्धारित पाठ्यक्रम एवं मध्याह्न भोजन व्यवस्था के नियमित पालन के निर्देश दिए।


