टोंक रोड पर निःशुल्क इलेक्ट्रोपैथी शिविर का आयोजन:150 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं, 7 डॉक्टरों ने दी सेवाएं

जयपुर के टोंक रोड स्थित अग्रसेन भवन में शनिवार को एक विशेष निःशुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। राजस्थान स्वास्थ्य सेवा अभियान के तहत अग्रवाल समाज सेवा समिति और मोनार्क इलेक्ट्रोपैथी क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 150 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में पथरी, पाइल्स, लिवर रोग, एनीमिया, चर्म रोग, एलर्जी, सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द, मौसमी बीमारियां, बीपी और शुगर जैसी बीमारियों का निःशुल्क इलाज किया गया। सभी मरीजों को 15 दिनों की दवाइयां भी मुफ्त दी गईं। शिविर की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि इसमें 100% हर्बल उपचार को प्राथमिकता दी गई। विधायक कालीचरण सराफ की उपस्थिति में सुबह 10 बजे शिविर का उद्घाटन किया गया। डॉ. हेमंत सेठिया, डॉ. पूजा कसेरा, डॉ. कुलदीप कुमार, डॉ. रमेश कुमार सैनी, डॉ. नगेंद्र शर्मा, डॉ. रूपनारायण और डॉ. मनीष शर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अग्रवाल समाज सेवा समिति ने सभी चिकित्सकों का माला पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मान किया। शिविर शाम 3 बजे तक चला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *