युवा संगम रोजगार मेला 24 को

भिंड|जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय भिंड,आईटीआई भिंड तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र भिंड के द्वारा युवा संगम रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार मेला का आयोजन 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान शासकीय एमजेएस महाविद्यालय भिंड में किया जा रहा है। जिसमें पुखराज हेल्थकेयर ग्वालियर, शिवशक्ति गुजरात, एलआईसी भिंढ, एसआईएस सिक्यूरिटी नीमच, क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेंसी ग्वालियर, गौतम सोलर भिवानी हरियाणा, एक्सिक बैंक गुड़गांव, जमुना ऑटो पार्ट्स मालनपुर, चेकमेट सिक्यूरिटी, भारत पे मर्चेन्ट चंबल संभाग भिण्ड, रविया वर्क फार्स प्रा०लि० लखनऊ एवं कौशल विकास केन्द्र ग्वालियर, एयू स्माइल बैंक इन्दौर, आमधनी प्रालि गुजरात अपोलो टायर एमआरएफ टायर बजाज ओटो पार्ट्स, प्रमोकाश आउट सर्चिंग सर्विस प्रालि के द्वारा निशुल्क शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं,12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *