भिंड| मनरेगा योजना का नाम बदलने जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा 21 दिसंबर दोपहर 12 बजे शहर के गोल मार्केट परिसर पर धरना और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि धरना और विरोध प्रदर्शन का आयोजन जिलाध्यक्ष शहर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, सेवादल, महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।


