महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें: अर्चना

बलरामपुर | सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में विद्या भारती की ओर से सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अंतर्निहित सामर्थ्य से परिचित कराते हुए उन्हें परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान भारतीय संस्कृति में वर्णित नारी के सात गुण कीर्ति, श्रीवाक, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा पर विस्तार से जानकारी दी। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक माताओं-बहनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व विद्यालय समिति की उपाध्यक्ष राबिका एका ने की। मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व छात्रा व स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय की व्याख्याता रजनी सोनी उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर की सहायक प्राध्यापक अर्चना गुप्ता थीं। मुख्य वक्ता अर्चना गुप्ता ने कहा कि मातृशक्ति को जागृत करने से परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें, तभी वे संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण कर सकेंगी। वहीं मुख्य अतिथि ने नारी शक्ति के जागरण के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *