फोर्टिस एस्कॉर्ट्स; हार्ट एंड लंग फेलियर क्लिनिक शुरू

जयपुर | फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल ने जटिल हृदय और एंड-स्टेज फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए अत्याधुनिक हार्ट एंड लंग फेलियर क्लिनिक का शुभारंभ किया है। यह क्लिनिक फोर्टिस जयपुर और ग्लेनएगल्स हॉस्पिटल ग्रुप के विशेषज्ञों की संयुक्त पहल है, जिसमें देश के प्रमुख लंग ट्रांसप्लांट और एडवांस केयर विशेषज्ञ शामिल होंगे। ग्लेनएगल्स हॉस्पिटल ग्रुप की विजिटिंग टीम में डॉ. अपार जिंदल, एचओडी व प्रोग्राम डायरेक्टर, लंग ट्रांसप्लांट और डॉ. तपस्वी कृष्णा के, सीनियर कंसल्टेंट, लंग ट्रांसप्लांट एवं इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी शामिल हैं। ये फोर्टिस जयपुर के पल्मोनोलॉजी, कार्डियोलॉजी और सीटीवीएस विशेषज्ञों के साथ मिलकर मरीजों का समग्र मूल्यांकन करेंगे। डॉ. अंकित बंसल, सीनियर कंसल्टेंट, पल्मोनोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर ने कहा कि यह क्लिनिक एडवांस इलाज की दिशा तय करने में मरीजों के लिए मददगार होगा। वहीं, फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. मनीष अग्रवाल ने बताया कि क्लिनिक महीने के हर तीसरे बुधवार को संचालित होगा, जिससे राजस्थान के मरीजों को घर के पास विश्वस्तरीय इलाज मिल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *