डायरेक्टर के दो पदों के लिए यूनियन-एसोसिएशन के 2, मजदूर संघ के 3 व एक निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में

भास्कर खास दी जैक्सन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के जयपुर निर्वाचन क्षेत्र के निदेशक के 2 पदों के लिए 22 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें एम्प्लॉइज यूनियन और एससी-एसटी एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से 2, मजदूर संघ ने 3 और एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। इन चुनावों में पहली बार यूनियन और एससी-एसटी एसोसिएशन मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। यूनियन के मंडल अध्यक्ष केएस अहलावत और मंडल मंत्री राकेश यादव ने बताया कि जयपुर में दो डायरेक्टर पद के लिए 8 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। जयपुर मंडल के डीपीओ और सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनुराज गुप्ता ने इसे लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक भी की। इसमें तय हुआ कि जवाहर सर्किल स्थित मुख्यालय, डीआरएम ऑफिस, लोको कॉलोनी स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट में दो-दो, सीएंडडब्ल्यू कॉम्प्लेक्स और जयपुर स्टेशन स्थित आरआरआई टावर में एक-एक पोलिंग बूथ होगा। गुप्ता ने प्रत्येक पोलिंग बूथ के लिए गूगल लोकेशन बनाई है, जिसका प्रत्येक मतदाता को लिंक भी दिया गया है। सोसाइटी के जयपुर के 2 सहित 19 डायरेक्टर पदों के चुनाव सोमवार को होंगे। इसमें पश्चिम, उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य रेलवे के 9 मंडल, कारखाने और मुख्यालय के लगभग 91 हजार अंशधारक वोट देंगे। इसमें जयपुर, अजमेर, कोटा के करीब 24 हजार रेलकर्मी अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। गौरतलब है कि चुनाव में मतदान के लिए गुलाबी और हरे रंग के दो-दो और नीले रंग का एक बैलेट पेपर होगा। उम्मीदवारों की जीत के लिए निकाली गई रैली। पहली बार एकसाथ चुनाव, एसोसिएशन की साख दांव पर दी जैक्सन क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी के जयपुर निर्वाचन क्षेत्र के निदेशक के 2 पदों के लिए सोमवार को होने वाले चुनाव के लिए कुल 7 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें एम्प्लाइज यूनियन से 2 और मजदूर संघ से 3, 1 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है। इन चुनावों में पहली बार एनडब्ल्यूआरईयू और एआईएससीएसटी एसोसिएशन ने संयुक्त पैनल उतारा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *