दिल्ली चुनाव- BJP की दूसरी लिस्ट में 29 नाम:5 महिलाओं को टिकट, इनमें 2 SC; कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शनिवार रात 29 नामों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। 5 महिलाओं को टिकट दिया गया है, इनमें 2 SC हैं। लिस्ट में 3 SC नेताओं के नाम हैं। कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट मिला है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर भाजपा कोर कमेटी और बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। इसमें कैंडिडेट्स तय किए गए थे। 4 जनवरी को पहली लिस्ट में भी 29 उम्मीदवारों का ऐलान किया था भाजपा की पहली लिस्ट में AAP छोड़कर आए 7 नेताओं को भी टिकट
भाजपा ने 4 जनवरी को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में 29 नाम थे। इनमें 7 नेता AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने पहली सूची में पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने वाले अधिकतर प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया था। पार्टी ने 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया, जबकि 16 के टिकट बदले थे।। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट
चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान किया। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। तारीखों की घोषणा के दिन से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने यानी 10 फरवरी तक करीब 35 दिन लगेंगे। डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC राजीव कुमार सिर्फ 10 मिनट दिल्ली चुनाव पर बोले। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उन्होंने EVM, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और खास वर्ग के वोटर्स का नाम हटाने जैसे विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। पूरी खबर पढ़ें… दो पूर्व CM के बेटों से पूर्व CM का मुकाबला
भाजपा ने पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा को और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह पूर्व CM केजरीवाल का सामना दो पूर्व CM के बेटों से होगा। प्रवेश वर्मा पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के और संदीप दीक्षित पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे हैं। AAP सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी
AAP 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच यानी 30 दिनों में कुल 5 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। 20 दिसंबर को जारी पांचवी लिस्ट में महरौली सीट से प्रत्याशी का नाम बदला गया था। मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है। इनमें मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से जंगपुरा, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर सीट बदली गई है। कांग्रेस ने 3 लिस्ट जारी की, अब तक 48 उम्मीदवार घोषित
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। 12 दिसंबर को कांग्रेस की पहली लिस्ट में 21 नाम थे। 24 दिसंबर को जारी दूसरी लिस्ट में 26 नाम थे। कांग्रेस ने जंगपुरा सीट से फरहाद सूरी को टिकट दिया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को उतारा गया। ————————————————– दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… PM बोले- मैं भी शीश महल बनवा सकता था, लेकिन गरीबों के घर बनवाए दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। पीएम ने अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए AAP सरकार को आपदा सरकार बताया। उन्होंने कहा- दिल्ली वालों को इस आपदा सरकार को सत्ता से हटाना है। पढ़ें पूरी खबर… केजरीवाल बोले- पानी के गलत बिल माफ होंगे: डिटेल चुनाव के बाद बताएंगे अरविंद केजरीवाल ने 4 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और भाजपा को औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए के वे दिल्ली में एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं। हम दिल्ली में पानी के गलत बिल को माफ कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *