वर्क फ्रॉम होम देने के नाम पर करता था ठगी:फरार साइबर ठग को दबिश देकर किया गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

डीग जिले के जुरहरा थाना पुलिस ने एक वांछित साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल भी जब्त किया गया है। जिसमें ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के नाम से लोगों से बातचीत करने के मैसेज और ठगी करने के सबूत हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया की 10 जनवरी की देर रात एडिशनल एसपी महेश मीणा और सीओ धर्मराज चौधरी के सुपरविजन में मुखबिर की सूचना पर साइबर ठगी के आरोपी मौसमदीन निवासी सतपुड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पुलिस टीम ने सतपुड़ा में दबिश दी। घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कई लोगों से ठगी का आरोप है। आरोपी से एक मोबाइल और फर्जी सिम भी जब्त की गई है। मोबाइल फोन की तलाशी ली तो उसमें वर्क फ्रॉम होम देने के नाम से लोगों से संपर्क करता है। उसके बाद वह लोगों को अपनी बातों में फंसाकर ठगी करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *