जरूरतमंद बच्चों के लिए आगे आया ग्रुप:4 सालों से 7 बच्चों की मदद की, 3 की और करेंगे; राजा के भाई विपिन भी जुड़े

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ ही ट्यूशन का खर्चा कुछ लोगों द्वारा मिलकर उठाया जा रहा है। पिछले चार साल में वे सात बच्चों की मदद कर चुके हैं। इस साल वे तीन ओर बच्चों की मदद को आगे आए हैं। आगामी 25 दिसंबर को इसके लिए गांधी हॉल में एक आयोजन भी कर रहे हैं। इस ग्रुप में राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी सहित कई अधिकारी भी जुड़े हुए हैं। विपिन रघुवंशी ने बताया कि इस ग्रुप का नाम सुगम आयुष म्यूजिकल ग्रुप है। इसका संचालन रीना पाठक, मोनिका नाईक, विपिन नाइक कर रहे हैं। पिछले चार सालों से यह संस्था उन बच्चों की मदद कर रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है और पढ़ना चाहता हैं। ऐसे बच्चों की सालभर की फीस के साथ ही उनकी ड्रेस और कॉपी-किताब का खर्चा भी उठाते आ रहे हैं। इस ग्रुप में कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों से विपिन रघुवंशी भी इस ग्रुप से जुड़े हुए हैं और वे भी इसमें मदद करते आ रहे हैं। 25 की शाम को होगा आयोजन
विपिन नाइक ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को गांधी हॉल के अभिनव कला केंद्र में शाम 6 बजे इसका आयोजन किया गया है। इसमें कुछ सिंगर को बुलाया जाता है। म्यूजिक के आयोजन के साथ ही उन नए बच्चों को बुलाया जाता है, जिनकी मदद वे करने जा रहे हैं। सब कुछ देखकर करते है सिलेक्शन
उन्होंने बताया कि अब तक 7 बच्चों के पढ़ाई-लिखाई और ट्यूशन का खर्चा वे उठा चुके है। इस बार तीन ओर बच्चों को इसमें शामिल किया जा रहा है। बच्चों का सिलेक्शन सब कुछ देखकर ही किया जाता है। परिवार की स्थिति सहित कई बातों को ध्यान में रखा जाता है। उनका मानना है कि वे उन्हीं बच्चों की मदद करें जिन्हें वाकई में इसकी जरूरत है। हालांकि जो भी खर्च किया जाता है वह गुप्त रखा जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *