मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम इंदौर आए। उन्होंने रेती मंडी इलाके में मां नर्मदा की अष्ट धातु से बनी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर नर्मदा चौराहा पर नर्मदाष्टक का वाचन भी किया गया।
इससे पहले राऊ विधानसभा के ग्राम कलारिया में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि दिखावे की शादियों से बड़े लोग परहेज़ करें तो यह समाज में अन्य लोगों के लिए भी एक उदाहरण होगा। मां नर्मदा प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा इंदौर पर मां नर्मदा का आशीर्वाद है। यही वजह है कि इंदौर ने विकास के मामले में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एकमात्र यही नदी है जिसकी परिक्रमा और आचमन से जीवन धन्य हो जाता है। मां नर्मदा के काम में कोई देरी नहीं होगी। सीएम ने महापौर को पुष्य नक्षत्र बताया। कहा पुष्य नक्षत्र इतना पवित्र होता है, महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने नाम के अनुरूप ही कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा, विधायक गोलू शुक्ला, रमेश मेंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वे पश्चिमी रिंग रोड पर बनी मां नर्मदा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री इस चौराहे के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे भेड़ाघाट से मां नर्मदा की पूरी यात्रा और उसके अलग-अलग स्वरूपों को दिखाने वाली झांकियों का अवलोकन भी करेंगे। एअरपोर्ट पर उनका स्वागत मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने किया। रविवार को फूटी कोठी से लालबाग तक मां नर्मदा संदेश यात्रा इंदौर के लालबाग परिसर (नर्मदा परिसर) में 11 और 12 जनवरी को नार्मदीय ब्राह्मण समाज का समागम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन प्रदेश में पहली बार हो रहा है, जिसमें मां नर्मदा के संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इस समागम में देश-विदेश से 10 हजार से अधिक समाजजन शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यह दो दिवसीय आयोजन रविवार को समाप्त होगा। रविवार सुबह 10 बजे फूटी कोठी चौराहा स्थित पुखराज पैलेस से मां नर्मदा संदेश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा महू नाका होते हुए लालबाग परिसर पहुंचेगी। समापन दिवस पर दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।


