महाकाल मंदिर को 111 किलो पीतल के नंदी दान किए:जयपुर के भक्त ने भेंट दी, मंदिर समिति ने किया सम्मान

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर को जयपुर के एक भक्त ने 111 किलोग्राम वजनी पीतल के नंदी भेंट किए हैं। भक्त ने यह दान अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर किया। मंदिर समिति ने दानदाता का सम्मान किया। जयपुर निवासी विपिन बंसल ने पुजारी राजेश शर्मा की प्रेरणा से भगवान महाकाल को ये पीतल के नंदी समर्पित किए। इन नंदी का कुल वजन 111 किलोग्राम है। मंदिर समिति ने दानदाता विपिन बंसल को भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंटकर सम्मानित किया। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि इन सुंदर पीतल के नंदी को मंदिर में उचित स्थान पर स्थापित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर अक्सर सोने, चांदी के आभूषण, नकद राशि या अन्य सामग्री के रूप में दान करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *