सतना SNCU में चूहे मामले में वॉर्ड प्रभारी को नोटिस:सिविल सर्जन ने दिया शोकॉज नोटिस, सामने आया था वीडियो

सतना। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय जिला चिकित्सालय के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में चूहों की धमाचौकड़ी का एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने वॉर्ड प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर पूजा कुशवाहा को शोकॉज नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि वॉर्ड की साफ-सफाई सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। सिविल सर्जन ने सवाल उठाया है कि वॉर्ड के अंदर ‘मुगौड़ी’ (एक खाद्य पदार्थ) कैसे पहुंची। यह घटना नवजात बच्चों के वार्ड में लापरवाही को उजागर करती है। वीडियो सामने आने के बाद प्रबंधन हरकत में आया
अस्पताल प्रबंधन एसएनसीयू के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहा है ताकि यह पता चल सके कि चूहों की भागदौड़ का वीडियो किसने बनाया। सूत्रों के अनुसार, पैरामेडिकल स्टाफ अक्सर वॉर्ड के अंदर ही खाना खाता है, जिससे भोजन के कण यहां-वहां गिरते हैं और चूहे आकर्षित होते हैं। वायरल वीडियो में वॉर्ड के स्टाफ चैंबर में दो चूहे इधर-उधर घूमते हुए दिखाई दिए थे। एक चूहा तो कंप्यूटर और प्रिंटर के बीच ‘मुगौड़ी’ लेकर भागता हुआ भी नजर आया था। नवजात बच्चों के वार्ड में इस तरह की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन तत्काल हरकत में आया और जांच के आदेश दिए। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें सतना जिला अस्पताल के मरीज वार्ड में चूहे;VIDEO: सतना-मैहर जिले के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में चूहों की भागमभाग का वीडियो सामने आया है। वीडियो दो दिन पुराना है। वीडियो में एक चूहा मुंह में मंगोड़ी दबाए कम्प्यूटर मॉनिटर के नीचे से निकलकर वाई-फाई राउटर के ऊपर से भागता साफ नजर आ रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *