यूपी के आगरा-गाजियाबाद में बारिश:ओले भी गिर सकते हैं; 36 जिलों में बारिश का अलर्ट, भदोही में 5 गाड़ियां टकराईं

यूपी सर्द हवाओं के बीच बारिश शुरू हो चुकी है। गाजियाबाद और आगरा में बारिश हो रही है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाओं के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने 36 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, सुबह 30 जिलों में कोहरा छाया रहा। जालौन में विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई। भदोही में हाईवे पर 5 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। इसमें 5 लोग चोटिल हो गए। हादसा गोपीगंज इलाके में हुआ। पहले ट्रक को पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पीछे से आ रही गाड़ियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन कोहरा इतना था कि कुछ दिखा ही नहीं। एक मैजिक गाड़ी और दो कार और भिड़ गई। इधर, कानपुर आने वाली 88 ट्रेनें 6 से 10 घंटे लेट आईं। शुक्रवार को अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 3 दिनों तक मौसम का अनुमान मौसम की तस्वीरें देखिए- 72 घंटों में फिर बदलेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 से 72 घंटों में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। शुरुआत में कम पर बाद में तेज ठंड पड़ेगी। कई जिलों में धूप खिलेगी पर शाम तक बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। बादल आते ही दिन के तापमान गिरावट होगी। अब शहरों का हाल जानिए- अयोध्या में शीतलहर जारी, पारा 4 डिग्री अयोध्या में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 10 जनवरी को शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम 65 प्रतिशत रही। हवा की गति 0.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही और दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से चल रही है। गाजियाबाद में कोहरा छाया, तापमान 7.1 डिग्री गाजियाबाद में कोहरा छाया हुआ है। सर्द हवाएं चल रही हैं। आज सुबह तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। दिन में भी धुंध जैसा मौसम रहेगा। आज हवा की 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। सहारनपुर में मौसम साफ, AQI 346 सहारनपुर में ठंड का कहर जारी है। आसमान साफ है। दोपहर में धूप निकलने की उम्मीद जताई जा रही है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि, प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 346 तक पहुंच गया है। जालौन में विजिबिलिटी 10 मीटर जालौन में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा, विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई। वाहन चालकों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। उरई से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। कोहरा और ठिठुरन ने बढ़ाई मुश्किलें
शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। पूरे दिन ठंड से राहत नहीं मिल पाई। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। ठिठुरन इतनी ज्यादा थी कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया। ग्रामीण और शहरी इलाकों में जनजीवन पर इसका खासा असर देखा गया। कोहरे के चलते 6 से 10 घंटे तक लेट रहीं ट्रेनें
कोहरे से दिल्ली-हावड़ा रूट की 87 ट्रेनें 6 से 10 घंटे तक लेट रहीं। इसके चलते टिकट वापसी काउंटर से लेकर इंक्वायरी काउंटर पर यात्रियों की लाइन दिखी। सुबह से देर रात तक 1987 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए। ये ट्रेनें रही लेट ————————- मौसम से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पारा -10°C तक गिरा:10 राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में शनिवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। यह लगातार दूसरा दिन है जब 15 से ज्यादा राज्यों में कोहरे का चेतावनी जारी का गई है। इसके अलावा 10 राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *