कोटपूतली में श्रीमद् भागवत कथा का आगाज:कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 27 दिसंबर तक चलेगा आयोजन

कोटपूतली के लक्ष्मी नगर स्थित बबेरवाल मैरिज गार्डन के पास श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह आयोजन 27 दिसंबर तक चलेगा। कलश यात्रा श्रीराम भवन से प्रारंभ हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा में पहली बार पंजाबी बैंड आकर्षण का केंद्र रहा, जिसकी मधुर धुनों ने कस्बावासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे मार्ग में भक्ति संगीत, जयघोष और श्रद्धालुओं की आस्था से वातावरण भक्तिमय बना रहा। साधु संतों की रही सहभागिता
इस धार्मिक आयोजन में श्री खोजी पीठ त्रिवेणी धाम से महाराज राम रिछपाल दास देवाचार्य, कालाकोटा से बलदेव दास महाराज, मानदास महाराज, हरिदास महाराज, मोहन दास महाराज कुंडा धाम सहित 20 से अधिक साधु-संतों की सहभागिता रही। कथा का वाचन राधा गोविंद मंदिर गोपालगढ़, त्रिवेणी धाम से साध्वी संत चरणदास सुनीता बहन द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम व्यवस्थापक रमेश चंद सैनी और मोहन लाल सैनी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करना और धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने का आग्रह किया। ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन प्रकाश चंद सैनी, पूर्व पार्षद भीखाराम सैनी, कैलाश सैनी कपड़े वाला, छीतर सैनी, ओमप्रकाश बंसल, नंदलाल शर्मा, पप्पू चोटी वाले, पूरणमल पार्षद समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *